रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेक्शन आफिसर प्रदीप मिश्रा सेवा निवृत

पाटन,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वित्त विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार मिश्र सेक्शन आफिसर 31मई 2024 को अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए वि वि की सेवा से सेवा निवृत हो गए श्री मिश्रा ने बताया कि वे 28 अगस्त 1983 को वि वि में नियमित कर्मचारी के रूप में नियुक्त होते हुए वि वि में सेवा प्रारंभ किए ।आप वि वि में लगभग 42 वर्ष तक वि वि में सेवा देते हुए बेदाग सेवा निवृत होने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते।इसके पूर्व आप वि वि में लगभग सवा साल तक दैनिक वेतन भोगी के रूप में भी कार्य किए हैं।

आप वि वि में लगभग एक दर्जन से भी अधिक विभागो के विभागाध्यक्षों के साथ साथ रहते हुए अपना कार्य किए ।आप वि वि में6 मार्च 2009 से 2017 तक लगातार निर्विरोध रूप से एवम 25 सितंबर 2019 से 22 अगस्त 2022 तक गुप्त मतदान प्रक्रिया से चुनकर / जीतकर कर्मचारी संघ के सचिव केरूप में कर्मचारि हित में निरंतर कार्य किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *