खबर हेमंत तिवारी
छुरा /शासकीय महाविद्यालय छुरा में चल रहे तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर दिनांक 28 से 30 मई 2024 भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के “एआई ड्रिवेन फाइनेंशियल एम्पावरमेंट: फिटनेस फॉर ऑल” परियोजना के तहत् 26 ग्रामों के जनजातिय समुदाय के विद्यार्थियो एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों के उपस्थिति में द्वितीय दिवस पर प्रथम सत्र के आतिथि में नीरज झारे अधिवक्ता जिला सत्र न्यायालय गरियाबंद, योगेश मांझी वकील, लुकेश्वर कुमार , घनश्याम सिन्हा बिहान योजना रहे जिसमें नीरज झारे ने वित्तीय साक्षरता का कानूनी ज्ञान विषय पर जानकारी दी साथ ही धारा, आईपीसी, मोटर व्हीकल एक्ट, चेक बाउंस, कंपनी टर्म कंडीशन, घरेलू उत्पीड़न, आईटी एक्ट, नोटरी का महत्व के बारे में बताया।

दूसरे सत्र में वित्तीय साक्षरता की आवश्यकता और उसकी भूमिका विषय पर राजेश साहू सीएफएल सेंटर फिंगेश्वर ने विस्तार से जानकारी दिया उन्होंने बताया कि वित्तीय साक्षरता क्या है ,खर्च के प्रकार, गैर जरूरी खर्चों से कैसे बचें, बचत कैसे करें, आरडी अकाउंट, एफडी अकाउंट, आरबीआई द्वारा जारी टोल फ्री नंबर, पेपर बॉन्ड, क्षतिग्रस्त नोट का विनिमय, वित्तीय साक्षरता की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण जानकारी बताया। अंतिम सत्र में प्रक्षिणार्थियों को दीपक चंद्राकार द्वारा सांप सीढ़ी का खेल द्वारा वित्तीय साक्षरता में होने वाले लाभ हानि को खेल के माध्यम से समझाया उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डी आर साहू, डॉ सी पी सिकरवार, डॉ विनित कुमार साहू, रागनी ठाकुर, दीपक चंद्राकार, प्रदीप सेन, समाज सेवी शीतल ध्रुव, शिक्षक हीरालाल साहू , महाविद्यालय कर्मचारी नरसिंह सोम, नागेश साहू, रमेश सिन्हा, देवनारायण, केशव सिन्हा , सिद्धार्थ, हरीश उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं सेवक संतोष सोरी, खगेश कोशले, जीतू दीवान, ओंकार निषाद, यादकुमारी, दीपिका, चांदनी, परमेश्वर, मोहनी आदि का विशेष योगदान रहा ।
