गरियाबंद भारोत्तोलन संघ के खिलाड़ियों ने जीता स्ट्रांग वुमेन्स के दोनों खिताब व तीन गोल्ड मेडल

खबर हेमंत तिवारी

छुरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ एवं रायपुर नगर निगम भारोत्तोलन संघ के संयुक्त तत्वाधान में कर्मा फिटनेस सेंटर पचपेड़ी नाका रायपुर में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग के राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में गरियाबंद भारोत्तोलन संघ की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कु कुमकुम ध्रुव ने स्ट्रांग गर्ल्सआफ छत्तीसगढ़ सब जूनियर का खिताब जीता वही लछवन्तीन कोसले ने स्ट्रांग वुमेन्स आफ छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम किया।

गरियाबंद जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से तीन प्रतिभागी कुमकुम ध्रुव 49 किग्रा, संध्या साहू 45 किग्रा और लछवन्तीन कोसले 55 किग्रा भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तीनों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया व तीनों को अपने अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उक्त खिताब प्राप्त हुआ।उनके कोच सेवानिवृत्त पीटीआई प्रमोद सिंह ठाकुर स्वयं उपस्थित होकर उन्हें मोटीवेट किये जिसके कारण उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ इससे पूर्व भी प्रमोद सिंह ठाकुर के प्रयास से ही तीनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किये कुमकुम ध्रुव ने छत्तीसगढ़ को 20 वर्ष बाद राष्ट्रीय शालेय खेलकूद भारोत्तोलन में पदक दिलाया।गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले तीनों खिलाड़ियों को यशवंत यादव जिलाध्यक्ष गरियाबंद भारोत्तोलन संघ, राजेश्वरी ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक भारोत्तोलन संघ छत्तर सिंह ठाकुर जिला संरक्षक सर्व आदिवासी समाज,सतरुपा साहू तहसीलदार,योगेंद्र देवांगन नायब तहसीलदार,आर के ध्रुव सीईओ जनपद,कयाराम यादव करारोपण अधिकारी जनपद छुरा,लाल सिंह मरकाम सीएमओ नगर पंचायत,लेखराज ध्रुवा अध्यक्ष ब्लॉक सरपंच संघ, शीतल ध्रुव समाजसेवी, भोलेशंकर जायसवाल सभापति,पुनित ठाकुर समाजसेवी,रुपनाथ बंजारे, हीरालाल साहू सचिव जिला भारोत्तोलन संघ,विनोद कुमार देवांगन,अर्जुन धनंजय सिन्हा,मिथलेश सिन्हा,टंकेश्वर मरकाम, पुरानिक नागेश ,इमरान मेमन,शिव ठाकुर, देवनारायण यदु, ललित साहू, परागा ध्रुव,राजकुमार लहरे, रेवेन्द्र चंद्रभूषण निषाद, डेमन साहू आदि ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *