रोशन सिंह@उतई। नगर पंचायत उतई के प्रमुख शीतला तालाब जो की पिछले 5 माह से बिन पानी के है जिसके चलते सबसे बड़ी समस्या लोगो को निस्तारी करने के लिए हो रही है,दूसरी बात आसपास के बोर भी भीषण गर्मी को देखते हुए जवाब देने लग गए है घरों का वाटर लेबल गिर गया है।इसी को देखते हुए सोमवार को वार्ड 12,13 की महिलाएं अचानक नगर पंचायत उतई पहुंच गए,लेकिन वहा पर कोई जवाबदार अधिकारी नही मिले।महिलाओ का कहना है की जो लोग घरों में नहाते है उनको क्या पता की जिनके घर पर्याप्त पानी नहीं है उन्हें क्या परेशानी होती है। तालाब की खुदाई तो शुरू करा दी गई है लेकिन पचरीकरण का मरम्मत,नए पचरी का निर्माण कार्य कब होगा और तालाब में पानी भराई कब से होगी,इसकी जानकारी लेने आधा सैकड़ों महिलाओ ने धावा बोल दिया।लेकिन इनका धावा एक तरफ से चेतावनी या फिर हिदायत कही जाना चाहिए,बुधवार को सैकड़ों की तादाद में या फिर उससे ज्यादा संख्या ने नगर पंचायत का घेराव करने पहुंचने वाले है।इस संबध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक से चर्चा करने पर बताया कि जिस समय महिलाएं नगर पंचायत पहुंची थी उस समय मैं मौजूद नही था,लेकिन जानकारी मिली की बहुत संख्या में महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची थी और उनका मांग है की तालाब के पुराने पचरी को दुरुस्त कराए और जहा पर ज्यादा गहराई है वहा पर नए पचरी का निर्माण जल्द कराने की बात सामने आई है,जिस पर अधिकारी नायक ने कहा की मंगलवार से कार्य प्रारंभ हो जाएगा सभी समस्या का निराकरण हो जाएगा,और अगले सप्ताह तालाब में पानी भराई भी की जाएगी।
उतई नगर में गहराई निस्तारी की समस्या…सैकड़ो महिलाएं पहुंची नगर पंचायत कार्यालय
