पाटन। विधान सभा के प्रवेश द्वार में स्थित नगर अम्लेश्वर में 27 मई से 2 जुन तक चलने वाले अन्तराष्ट्रीय कथाववाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा सुनाए जाने वाले कथा का विषय समर्पण होगा। इस आशय की घोषणा आज स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा ने कुरूद में 16 मई से चल रही शिव महापुराण के दूसरे दिवस कथा के दौरान जानकारी दिया। पंडित जी ने कहा की भगवान शिव का इस सृष्टि के लिए किया गया समर्पण अपने भक्तो के लिए समर्पण पर कथा सुनाई जावेगी। इसके अलावा समर्पण पर विस्तार कथा सुनाई जावेगी।
अम्लेश्वर में होने वाले शिव महापुराण का नाम होगा समर्पण
