अमलेश्वर परिक्षेत्र सर्व ब्राह्मण समाज का परशुराम जन्मोत्सव भजन संगीत के साथ संपन्न हुआ

रायपुर, भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर को अमलेश्वर परिक्षेत्र सर्व ब्राह्मण समाज ने भजन, कीर्तन, संगीत व पूजा अर्चना के साथ मनाया। महादेव घाट खारून तट स्थित विप्र सभागार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, जिला महासचिव धनंजय शर्मा, अमलेश्वर परिक्षेत्र अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महादेव घाट परिक्षेत्र महिला अध्यक्ष रत्ना शर्मा, रायपुरा अध्यक्ष शिखा शर्मा, विप्र नगर प्रभारी कविता शर्मा तथा अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विनीत दुबे के प्रस्तुत भजन को उपस्थित विप्र जन मंत्रमुग्ध हो सुनते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन व व्यक्तित्व को विस्तार से बताया। वक्ता गोपाल शर्मा, रत्ना शर्मा, गणेश शर्मा, सुनील शर्मा, धनंजय शर्मा, गिरीश दुबे, कविता शर्मा, शारदा मिश्रा, शिखा शर्मा, सुधा शर्मा, ममता पांडे, सोनिया शर्मा, ज्योति चौबे, उषा चौबे, ज्योति मिश्रा, रश्मि दीवान, सरिता शर्मा, अंजनी शर्मा, , रश्मि दीवान, , ज्योति शर्मा, , सावित्री दुबे, वैजयंती चतुर्वेदी, अरविंद घर दीवान, चंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र चौबे, दयानंद मिश्रा, कैलाश कुमार ने समाज हित में अपने विचार सुझाव के रूप में दिए। संचालन चंद्र प्रकाश शर्मा तथा आभार सुनील शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *