पाटन. स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, यह कहावत आप सबने सुनी हि होगी, इसी युक्ति सही साबित कर रहे है समीपस्थ ग्राम झीट के एडवेंचर खो खो क्लब के खिलाडी न केवल खेल मे बल्कि पढाई मे मे अव्वल आ रहे है । हाल हि 9 मई को 10 वी और 12 वी के बोर्ड परिक्षा का परिणाम घोसित हुए । जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट मे अध्ययनरत खिलाडियों ने अच्छे अंको से पास हुए है, ये सभी खिलाडी प्रतिदिन खेल के साथ साथ पढाई भी करते थे, इन खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधितव् करने वाले सभी खिलाडियों को शाशन से बोनस अंक भी दिये गए है। जिसमे संजना साहू 12 वी 73℅, कीर्ति पाल 12 वी 69℅, देवेश सार्वे 63℅, रामेश्वर12 वी 56%, केतन ठाकुर 10 वी 69℅, नमिता पाल 66℅, यशवंत यादव 63℅, कारण पाल 59℅। सभी खिलाडियों के अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर प्रचार्या भारती दुबे सहित स्कूल परिवार ने बधाई एवम् शुभकामनये दी है।
