पाटन। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रानीतराई में मनरेगा के कार्य स्थल पर सभी मजदूर एवं ग्राम पंचायत के सरपंच निर्मल जैन व पंचायत के सभी पंचो की उपस्थिति में मनरेगा के सभी मजदूरों के द्वारा केक कटवा कर एवं महात्मा गांधी के तैलचित्र पर तिलक लगा कर कार्यक्रम शुरूआत किया गया। तत्पश्चात मजदूरों को श्रमिक दिवस क्यों मनाया जाता है,उसके बारे मे बताया गया और उनके कार्य कुशलता व सुविधाओं की जानकारी दी गई । सभी मजदूरों से आने वाले मतदान में भी पूरे मन से वोट देने की अपील की व ज्यादा से ज्यादा मतदान करने हाथ जोड़ कर समर्थन माँगा।उसके बाद सभी मजदूरों को नास्ता और मुँह मीठा करा कर आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम समापन किया गया।इस अवसर पर मनरेगा के मजदूर,मेट सरपंच निर्मल जैन पंचायत के पंच रोजगार सहायक यामिनी विश्वकर्मा, प्रभारी सचिव हिमांशी ,मल्यू कश्यप सहित उपस्थित थे।
रानितराई में मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति में मनाया गया श्रमिक दिवस
