मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में अनुसूचित जाति के लिये गैर संवैधानिक शब्द का किया प्रयोग

  • सतनामी समाज मे रोष 1 मई को एसडीएम को सौपेंगे ज्ञापन

पाटन।।सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष संतराम कुर्रे ने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चुनावी सभा का संबोधन का विडियो वायरल हुआ है। जिसमे उनके द्वारा अनुसूचित जाति के लिए गैर संवैधानिक शब्द का प्रयोग किया गया है। जिससे की समाज के लोगो में काफी रोष है। इस संबंध में बुधवार 1 मई को एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौपे जाने की जानकारी भी दी है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही किया जाएगा तो पाटन में मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *