रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले में छुट्टी कार्यक्रम से लौटते समय रात्रि हुए सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने इस हृदय विदारक धटना में एक ही परिवार के सदस्यों का निधन हुआ है जो अत्यंत दुखद है। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, देवलाल नारेटी, मुन्ना बिसेन, नंदन कुमार सिंह, एम एम हैदरी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजीम खान, वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, परमानंद जांगड़े, कलावती मार्को अनुषा जोसेफ, संतोष कुशवाहा,आदि ने तत्काल मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख मुआवजा भुगतान करने तथा घायलों को समुचित इलाज कराने हेतु एक एक लाख रूपए सहयोग राशि प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है।
