भगवान परशुराम शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित

रायपुर, भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव एवं सर्व ब्राह्मण शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में समाज प्रमुखों की बैठक आहूत की गई। विधायक पुरन्दर मिश्रा तथा समाज प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 11 मई, शनिवार को सायं 4:00 बजे धरना स्थल, बुढ़ापारा में भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव तथा शोभा यात्रा का भव्य आयोजन का निर्णय लिया गया। उपस्थित समाज प्रमुखो ने आयोजन की सफलता के लिए अपने विचार व्यक्त किये। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए अधिक से अधिक उपस्थिति की अपील की। शोभायात्रा में झांकियों की संख्या बढ़ाने, लोक नृत्य दल के साथ-साथ बग्गी पर सवार परशुराम के भेष में विप्र जन शामिल होंगे । सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल तथा संचालन समिति गठन करने का निर्णय लिया गया । बैठक में मुख्य रूप से विधायक पुरन्दर मिश्रा, अरुण शुक्ला, ललित मिश्रा, दिनेश शुक्ला, गुणनिधि मिश्रा, अमृतलाल बिल्थरे, रज्जन अग्निहोत्री, स्वामी राजेश्वरानंद, लव कुश पांडे, उमाकांत मिश्रा, बृजेश सतपथी, मुकेश मिश्रा, लक्ष्मण सतपथी, निवेदिता मिश्रा, राजकुमार शर्मा, अनिल चतुर्वेदी, राजेंद्र दुबे, विशाल पांडे, आरके तिवारी, वैभव शर्मा बाजारी, सुनील पांडे, दुर्गा प्रसाद पांडे, कपिल ओझा, हरिशंकर मिश्रा, वीरमणि चौबे, कृष्ण नारायण तिवारी, लाल जी पांडे, राजेश तिवारी ,वीर अजीत शर्मा, रविंद्र नाथ शास्त्री, एस के पंडा,अ पाणी , रामनिवास शुक्ला, सच्चिदानंद होता, सुधीर चौबे शामिल हुए। संचालक ललित मिश्रा तथा आभार अरुण शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *