ओदरागहन के ग्रामीण करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार..30 जून को ग्रामीण पहुंचेंगे SDM कार्यालय पाटन

पाटन। ब्लॉक के ग्राम ओदरागहन के ग्रामीण आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का बहिष्कार कर सकते है। इस बाबत आज एक ज्ञापन ओदरागहन के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पाटन में दी है। ज्ञापन में बताया गया है की एक साल पहले से गांव के कोटवार गिरवर दास मानिकपुरी द्वारा किए गए अनिमितता की शिकायत जिलाधीश से किया गया है । ग्रामीणों का कहना है की कोई कार्यवाही नही हो रही है। आवेदन के साथ ग्राम सभा का सत्य प्रतिलिपि भी जमा किया गया है। सरपंच जिनेश जैन ने बताया की 30 अप्रैल को ग्रामीण के साथ एसडीएम पाटन के समक्ष प्रस्तुत होकर लोक सभा चुनाव बहिष्कार की सूचना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *