विजय साहू का बयान विजय बघेल के द्वारा कहलवाया गया राजनीतिक बयान

  • प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने वाले विजय साहू के ऊपर सामाजिक कार्रवाई होनी चाहिए।

पाटन। कृषि उपज मंडी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला साहू संघ दुर्ग के प्रदेश प्रतिनिधि अश्वनी साहू ने कहा कि विजय साहू अभी-अभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं। वे प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष के खिलाफ माफी मांगने का बयान जारी किया है वह विजय बघेल को खुश करने एवं भाजपा में स्थान बनाने चाटुकारिता पूर्ण बयान है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू के द्वारा समाज के किसी भी लोकसभा प्रत्याशी के लिए सहयोग करना या अपील करना कोई गुनाह नहीं है। विजय साहू बतावे क्या आप किसी भी सामाजिक व्यक्ति एवं पदाधिकारी से सहयोग लेंगे कि नहीं ? यह स्पष्ट करें।

मेरी जानकारी के अनुसार विजय साहू ना तो वे कभी परक्षेत्रीय अध्यक्ष और ना ही तहसील और न जिला के अध्यक्ष रहे हैं,और सीधे साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष पर माफी मांगने का सार्वजनिक आरोप लगा रहे हैं ऐसे में तो विजय साहू के ऊपर सामाजिक कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी प्रत्याशी के लिए सहयोग माँगना कोई नई बात नहीं है। वैसे भी भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिला अंतर्गत किसी भी विधानसभा में एक भी साहू प्रत्याशी नहीं उतारा,लोकसभा चुनाव में खाली हाथ । ऐसे में समाज के लोगों को चिंतन करना होगा।
विजय बघेल के हार के बाद भी लोकसभा का प्रत्याशी बनाना साहू समाज के साथ धोखा है। पाटन में लगातार तीन पराजय के बाद भी एक ही व्यक्ति को चाहे लोकसभा हो या विधानसभा हो भाजपा द्वारा टिकट देना साहू समाज के प्रतिभा का हनन है। विजय बघेल दुर्ग सांसद ने दुर्ग जिला के किसी भी समाज के व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ाया वे तो सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।प्रदेश साहू संघ के‌ कार्यकारिणी से निवेदन है कि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने वाले विजय साहू के ऊपर सामाजिक कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *