छुरा@@@@@- छत्तीसगढ गरियाबंद जिले के छुरा जनपद मुख्यालय स्थित निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय मे गत दिवस प्रशासन द्वारा मतदान मे युवाओ की भूमिका प्रखर करने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय मे संचालित रा से यो कार्यक्रम अधिकारी रेख राम कुर्रे के मार्ग दर्शन में महाविद्यालय की लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अपने मतदाता परिचय पत्र व आधार कार्ड के साथ सेल्फी लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह अभियान छात्र-छात्राओं को निकट लोकसभा आम चुनाव मे प्रतिशत मतदान हेतु स्वयं प्रेरित होने व अपने परिवेश में समाज के लोगों को मतदान कर बहुमूल्य योगदान के लिए किया गया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी टी के निर्मलकर ने सेल्फी अभियान के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान मे युवाओं की भूमिका प्रखर करने हेतु इस अभियान की घोषणा की गयी। यह राष्ट्र ऊर्जावान युवाओं का देश है, युवाओं के लिए कोई भी कार्य करना असंभव नही है। मतदान जैसे सबसे प्रमुख क्षेत्र मे युवाओं कि सक्रियता देश को नवनिर्माण की ओर प्रेरित करेगी। उन्होंने महाविद्यालय मे अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों से मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाप उपस्थित रहे।
छुरा के निजी कचना धुरुवा महाविद्यालय के युवाओ ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया, रा से यो कार्यक्रम अधिकारी के मार्ग दर्शन में 200छात्र छात्राओ ने आधार कार्ड व मतदाता परिचय पत्र के साथ लिया सेल्फी
