हिंदू नव वर्ष तथा चैत्र नवरात्र पर सर्व ब्राह्मण समाज ने भिक्षुक दान व वस्त्र वितरण किया

रायपुर, चैत्र नवरात्र तथा हिंदू नव वर्ष पर सर्व ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई में शहर के मंदिरों में भिक्षुक दान एवं वस्त्र वितरण का आयोजन किया । आज सुबह से ही अध्यक्ष ललित मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, उप प्रांताध्यक्ष लेखमणि पांडेय, सांस्कृतिक मंच प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा, प्रमुख सलाहकार राजेश मिश्रा, संभागीय महासचिव अशोक मिश्रा, प्रदेश सचिव नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा , पं ऋषि तिवारी, महासचिव मनीष मिश्रा, धनंजय शर्मा, शहर सचिव सुमित शर्मा, मोहित शर्मा, गणेश शर्मा, गोपाल शर्मा ने बंजारी धाम, महामाया, शीतला मंदिर,लाखे नगर क्षेत्र आदि में बैठे भिक्षुकों को अन्न दान व वस्त्र वितरण किया। उक्त अवसर पर पदाधिकारियों ने चैत्र नवरात्र एवं हिंदू नव वर्ष के इस पावन बेला में ब्राह्मण समाज सहित समस्त समाज के कल्याण, प्रगति एवं शांति के साथ-साथ नारी शक्ति तथा युवा वर्ग की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *