छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान के चुनाव में युगल किशोर आडिल निर्वाचित

पाटन,, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज का पाटन राज प्रधान के चुनाव में ग्राम कुर्मी गुंडरा निवासी युगल किशोर आडिल ने अपने प्रतिद्वंदी ग्राम रवेली निवासी रूपेंद्र वर्मा को 817 मतों से पराजित कर पाटन राज प्रधान निर्वाचित हुए है पहली बार सीधे मतदान से हुए चुनाव शांति पूर्वक एवम बेहतर ढंग से केंद्रीय चुनाव समिति के मार्गदर्शन देखरेख में संपन्न हुआ चुनाव दिवस दिनभर केंद से पहुंची निर्वाचन की टीम लगातार मैनिटरिंग करती रही , जिससे चुनाव सम्पन्न हुआ केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी खोडस राम कश्यप ने निर्वाचन की अधिकृत घोषणा करते हुए बताया कि युगल किशोर आडिल को कुल 3826 मत प्राप्त हुए तो रूपेंद्र वर्मा को 3009 प्राप्त हुए इस तरह 817 मतों के अंतर से युगल किशोर आडिल को निर्वाचित घोषित किया गया सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में केदार कश्यप,मोतीलाल वर्मा ने सभी 58 मतदान बूथों में निगरानी रखते हुए शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराया,

देखिए सूची ,,कहा से कहा से कितना मत किसको मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *