हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल को घर घर दीप जलाए मर्यादा कर्मयोग और त्याग से जीवन सफल बनाए,,,,

जामगांव आर।भारत भूमि की संस्कृति को सुशोभित करने वाला हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्र प्रथम दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाये घर घर दीप जलाए मंगल गीत गाए। भगवान पूजा अर्चना में मन लगाए। राम की मर्यादा कृष्ण के कर्मयोग और महावीर के त्याग को आत्म सात कर जीवन को आनंदित बनाए।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर की संचालन समिति मां सरस्वती शिक्षा समिति जामगांव आर के पदाधिकारियो सदस्यो ने आव्हान किया है अपनी संस्कृति से अपने संतान को अवगत कराए पाश्चात्य के खतरनाक भूल भुलैया से बचाए। कामता प्रसाद साहू गोवर्धन चंद कोचरबसंत शिंदे एके जैन डा एन के चंद्रवंशी प्रमोद जैनदेवनारायण साहू डा के एस देवांगन श्यामलाल चंद्राकर मीठालाल केला डा गुलाब साहू आदि ने हिंदू नव वर्ष पर घर घर दीप जलाने का आव्हान किए है।9 अप्रैल को विचार गोष्ठी का आयोजन,,,प्राचार्य पीएल बारले ने बताया कि 9 अप्रैल 2024 को साढ़े 10 बजे विद्यालय में हिंदू नव वर्ष विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *