रायपुर, डगनिया बेटी बचाओ मंच का होली मिलन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ बेटी बचाओ मंच ने फाग गीतों के साथ थिरकते हुए हर्बल गुलाल और फूलों की पंखुड़ी के साथ होली मिलन किया। रोहिणीपुरम तालाब स्थित शिव मंदिर कीर्तन हाल में आयोजित होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा के मुख्य अतिथ्य तथा डगनिया अध्यक्ष कृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष लीला रहंगडाले की उपस्थिति में हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियो ने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त समाज तथा अपने घरों के आसपास साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया । आयोजन में मुख्य रूप से आशा चंद्राकर, प्रीति मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, गंगा वर्मा, हेमा यादव, नंद कुमारी वर्मा, सावित्री देवांगन, विजय लक्ष्मी दीवान , पार्वती वर्मा, संतोषी जैतवार, गीता पटेल, गायत्री बघेल, मीना कश्यप, घनेश्वरी एडे , देवकी साहू, शीला टिकरिया सहित पदाधिकारी व सदस्य गण शामिल थे ।
डगनिया बेटी बचाओ मंच का होली मिलन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ
