समाज में विवाह के पश्चात सम्बन्ध विच्छेद हो जाने जैसे कार्य पर रुकावट के लिय प्रयास होंगे,पर्यावरण की दिशा में कार्य करते हुए बर्तन बैंक की स्थापना किया जाएगा तो समाज में युवाओं की भागदारी बढ़ाने करूंगा प्रयास = रूपेंद्र वर्मा

समाज के बेहतरी के लिए 10महत्वपूर्ण कार्य को अमली जामा देने का लिए संकल्प,

पढ़िए 10 महत्वपूर्ण बिंदु क्या है,

मनवा कुर्मी समाज पाटन राज अध्यक्ष चुनाव में 7 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे एक प्रत्यासी ने पत्रकार वार्ता आयोजित करके अपना पक्ष रखते हुए कहा कि। मुझे समाज के सभी वर्ग का समर्थन मिल रहा है बता दे की रूपेंद्र वर्मा के पिता स्व केशव वर्मा पाटन राज के पहले राज प्रधान बने थे। पिता के कार्यों का लाभ आज मिल रहा है रूपेंद्र वर्मा ने बताया की उन्हें सामाजिक कार्य का अनुभव काफी है। इस कारण भी वे चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। वार्ता में पूर्व राजप्रधान मेहत्तर वर्मा, टिकेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।पत्रकार वार्ता में रूपेंद्र वर्मा ने अपने चुनाव एजेंडा की जानकारी दी जो इस प्रकार है

1, समाज में संबंध विच्छेद रोकने कारगर प्रयास किया जाएगा2, उन्होंने बताया की चूंकि वे स्वय उद्योग से जुड़ा है इस कारण समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समय समय पर रोजगार उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन3, शासन से समन्वय बनाकर रोजगार के असवर प्रदान करना4, सामाजिक समस्याओं का निराकरण के लिए समय समय पर विचार गोष्ठी कराकर समाज के अनुभवी बुजुर्गो का विचार समाज के मध्य रखवाना।5, जगन्नाथ मंदिर पाटन का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह कुर्मी समाज का धरोहर है। मंदिर का भव्यता प्रदान करने समय समय पर ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कराना।6, समाज के बुजुर्गो का स्वास्थ्य समस्या, पेंशन संबंधी समस्या को दूर करने कार्ययोजना बनाकर इस दिशा में कार्य किया जाएगा7, प्रत्येक माह कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करना8, राज कार्यकारिणी में समाज के सुलझे हुए और बौद्धिक सामाजिक जनों को शामिल किया जाएगा9, महिलाओं और युवाओं का अलग अलग टीम बनाकर सामाजिक जिम्मेदारी दी जायेगी10, पाटन राज को पूरे प्रदेश में श्रेष्ठता दिलाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।11, सामाजिक कार्यों में प्लास्टिक का उपयोग बंद कराने के लिए गांव गांव में बर्तन बैंक का स्थापना किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *