पहन्दा (झ) में न्योता भोजन का आयोजन,प्रधान पाठक की धर्म पत्नी नें कराया

**दिनांक 03/04/2024 को शासकीय प्राथमिक शाला पहंदा ( झ ) के प्रधान पाठक टेकेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर की मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में शासकीय प्राथमिक और पूर्व मध्यमिक शाला पहन्दा ( झ )के बच्चों को न्योता भोजन कराया गया ।न्योता भोजन में खीर, पूरी, पापड़ , केला और जलेबी का वितरण अतिरिक्त आहार के रूप में किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक के. पी. ठाकुर सर , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री टेकेंद्र सिंह ठाकुर सर , संकुल समन्वयक जैकी वर्मा , शासकीय प्राथमिक शाला झाड़मोखली के प्रधानपाठक श्रीमान केशव वर्मा , शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण कुबेर ठाकुर , संतोष कोसे, कुलेश्वर मानिकपुरी, संतोषी यदु, मीना ठाकुर ,और ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उदेराम यदु सहित शाला के समस्त शिक्षकगण श्री मुकेश कुमार बंछोर , श्रीमती सुरेखा बंछोर , माया निषाद , भरत लाल साहू , श्री विक्रम यादव , अल्का वर्मा सहित शाला परिवार के सदस्यगण न्योता भोजन में सम्मिलित होकर न्योता भोजन के कार्यक्रम को सफल बनाया । मध्यान्ह भोजन रसोइया श्रीमती चंपा यादव, श्रीमती अंजुषा यादव, श्रीमती कल्पना यदु तथा श्रीमती रीतू ने अपने निःस्वार्थ सहयोग से इस न्योता भोजन आयोजन को सफल बनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *