खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें : कुंवरसिंह

देवरीबंगला / ग्राम मुड़खुसरा में मारुति नंदन क्रिकेट क्लब एवं ग्रामीणो द्वारा आयोजित कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक कुमार सिंह निषाद ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने मारुति नंदन क्रिकेट क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए। खिलाङी प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट खेल दिखाकर उत्कृष्ट पहचान बनाएं। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवाओं को खेलों मे भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढऩे की बात कही।इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, गिरीश चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,फिरंताराम उइके जनपद सदस्य, अवधेश सुधाकर सरपंच, सागर साहू, भारत नायक, डोमार सिंह पटेल, आयोजक समिति के सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *