-छुरा @@@गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज 36 किमी दूर में स्थित ग्राम मड़ेली में एक दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान सम्मेलन 29 से 31 मार्च आयोजन किया गया । जिसमें अन्तिम दिवस विभिन्न मण्डलीयों ने अपनी प्रस्तुति दी। मानस गान सम्मेलन के अन्तिम दिन महामंण्डलेश्वर, अघोर पीठाधीश्वर बाबा श्री प्रचंड वेग नाथ जी, एवं विश्व के 13 वें ज्योतिर्लिंग धाम महाऔघड़ेश्वर ज्योतिर्लिंग धाम अघोर मठ बिहावझोला मड़ेली छुरा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ महाकौशल क्षेत्र के संस्थापक का आगमन । आगमन से ग्राम मड़ेली के ग्रामवासी गदगद हो गए, राममय हो गये। बाबा प्रचंड वेग नाथ जी को ग्रामीणों ने सहसम्मान स्वागत सत्कार कर आसान ग्रहण करने हेतु आग्रह किया। बाबा जी आसान में विराजमान होने पश्चात ग्रामीणों ने बाबा जी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही भोग अर्पित की। सभी जन मानस ने बाबा जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किये। बाबा जी ने अपने मधुर वचन से आशिर्वाद स्वरुप जन मानस को परमात्मा से बिजली की करंट की तरह जुड़ा रहने को कहा। जिस तरह बिजली कि बल्ब तरह तरह के होते है, लेकिन बिजली की करंट या ऊर्जा एक है। एक बटन दबाते ही सभी लाइट चालू हो जाती है, उसी तरह हम सभी लोग अलग-अलग है और परमात्मा एक है हम सभी को बिजली की तार(करंट) की तरह परमात्मा से जुड़ना है। तभी जन कल्याण सम्भव है। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन को मानस मंडली डंगनिया(चम्पारण )ने समापन समारोह में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी झूम उठे। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधि,रामायण समिति सदस्य , ग्रामीण सेवा समिति सदस्य एवं ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
