औरी में गहराया पेयजल संकट समस्या दूर करने ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन


पाटन। विकास खण्ड पाटन के ग्राम औरी में गर्मी के शुरुआती दिनों में ही पेयजल की संकट हो रही है। समस्या से निजात दिलाने सोमवार को कलेक्टर दुर्ग के नाम पेयजल संकट से निजात दिलाने ज्ञापन सौप कर तालाबो में शीघ्र पानी भरने कि व्यवस्था करने का निवेदन किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत औरी में जलजीवन मिशन संचलित है जिसके तहत दो बोर से टंकी में पानी सफ्लाई चल रहा था, और दोनों बोर 250 फीट गहराई में मोटर पम्प लगा हुआ है लेकिन 1 अप्रैल से दोनों बोर में पानी आना बंद हो गया है। जिससे कारण पेयजल संकट गहरा गया है अगर ग्राम औरी के तालाबों में अतिशीघ्र पानी नही भरा गया तो पेयजल समस्या बहुत हि ज्यादा गंभीर हो जायेगा ।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रूप से उपसरपंच कमल चन्द्राकर,जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी,ग्रामीण अध्यक्ष घसिया राम कुर्रे, चन्द्रदेव सोनवानी, अशोक कुर्रे,रवि चन्द्राकर,कोमलचंद कुर्रे,फगुवा राम कुर्रे,विनोद चन्द्राकर,यशवंत ठाकुर,प्रकाश चन्द्राकर पंच,झाला चन्द्राकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *