साहू समाज ने पाटन में आयोजित कर्मा जयंती में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया आमंत्रित

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के पदाधिकारियों ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई-3 स्थित निवास में सौजन्य भेंट कर ग्राम पतोरा में 20 एवं 21 अप्रैल 2024 को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह के प्रथम सत्र में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होने आमंत्रित किया जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह में शामिल होने के लिये अपनी स्वीकृति प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू,गंगादीन साहू, धनराज साहू,पुरन साहू,रामनारायण साहू,किशन हिरवानी, जनपद सदस्य रूपचंद्र साहू,दिनेश साहू,शशिभूषण साहू,गोपेश साहू,रघुनंदन साहू,बसंत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *