भिलाई. जोन 4 खुर्सीपार क्षेत्र राशन कार्ड धारियों के लिए खुशखबरी है। 28 दिसम्बर से क्षेत्र की जनता को सामान्य राशन का वितरण शुरू किया जाएगा। मेयर व भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र की जनता को सामान्य राशन कार्ड का वितरण करेंगे। सुबह 10 बजे राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे वार्ड 28 छावनी मंगल बाजार वार्ड कार्यालय में किया जाएगा। इसके बाद वार्ड 29 बापू नगर जलाराम मंदिर परिसर और वार्ड 30 बालाजी नगर में सांई मंदिर परिसर में राशन वितरण किया जाएगा।

