शासकीय कार्यालयों के शिकायत हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त


दुर्ग /जिले के अंतर्गत शासकीय कार्यालयों से संबंधित शिकायतों के निराकरण करने के लिए कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने डिप्टी कलेक्टर डाॅ.रविराज ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए जिला कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 के विमल कृष्ण शर्मा व रामगोपाल साहू को नियुक्त किया है। हितग्राही अपनी शिकायत जिला कार्यालय के क्रमांक 33 के दूरभाष क्रमांक 0788-2323492 दूरभाष के माध्यम से दर्ज कर सकते है। इसके अलावा अपनी शिकायत कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 बजे से 5ः30 बजे तक डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी शिकायत, जिला कार्यालय, दुर्ग मे प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *