रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार कोरोना पाजेटिव,कई पत्रकार एवं नेता को होना पड़ सकता है क्वारेन्टीन

रायपुर. रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है,प्रदेश का एक पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये पहला मामला है जब छत्तीसगढ़ में किसी पत्रकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा ये पत्रकार पिछले कई दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित था। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद संदेह के आधार पर डाक्टरों ने उनकी सैंपलिंग करायी थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आई है।

जानकारी के मुताबिक पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है वह इलेक्ट्रानिक मीडिया से है और राजधानी रायपुर में कार्यरत है। पत्रकार के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की खबर से राजधानी के मीडिया कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *