भिलाई के शकुंतला विद्यालय की बच्ची दिव्या ने फोन कर स्कूल के सामने की रोड खराब होने की बात विधायक रिकेश सेन से किया ,,,विधायक ने इंदौर एयर पोर्ट से फोन से अधिकारी को सड़क सुधारने का दिया निर्देश

भिलाई नगर, 16 मार्च। आज मध्यप्रदेश पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को इंदौर एयरपोर्ट पर भिलाई के शकुंतला विद्यालय की बच्ची दिव्या ने फोन कर स्कूल के सामने की रोड खराब होने तथा स्कूल जाते समय गिर जाने की सूचना देते हुए विधायक से सड़क बनवा देने की मांग की। इंदौर एयरपोर्ट से विधायक ने तत्काल फोन कर रोड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर कहा कि शकुंतला विद्यालय से छोटी बच्ची का फोन आया था वहां की सड़क तत्काल बनवाई जाए। आज 3 बजे आचार संहिता लगने की संभावना है इसलिए तत्काल सड़क साफ करवा कर उसकी मरम्मत जरूर कर दें। आज कैसे भी करके क्लीनिंग में लगा दीजिए और इस काम को प्राथमिकता से पूरा करवाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *