सांसद विजय बघेल के जन्मदिन पर उत्तर पाटन क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया


पाटन। विधानसभा के ग्राम घुघुवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल के 64 वें जन्मदिन पर बाजार चौक में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसे पहले सांसद विजय बघेल नारायणधाम घुघुवा में मंगलमूर्ति यज्ञ समिति द्वारा आयोजित मानस यज्ञ में पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना किये।


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजार चौक में आयोजित कार्यक्रम में केक कांटकर खुशियां मनाई एवं प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उत्तर पाटन क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विजय बघेल के ऊपर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रवेश किया।सभी लोगों का केशरिया गमझा पहनाकर कर सांसद विजय बघेल ने स्वागत किया।
सांसद विजय बघेल ने कहा मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सबके द्वारा दिये आशीर्वाद के लिये धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कांग्रेस से भाजपा प्रवेश करने वाले सभी लोगो का स्वागत करता हूं। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा 5 साल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के गर्त में डूबा दिया था। जिसे आप सबने मिलकर उखाड़ फेंका। भाजपा सरकार ढाई महीने में आधा से ज्यादा संकल्प को पूरा कर चुके है।
मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक बेमतरा अवधेश चंदेल, कमल वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू,अवधेश शर्मा, रवि सिंगौर,मनोज साहू,घनश्याम कौशिक,रज्जू सोनी,प्रकाश चंद्राकर,थानेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
इन्होंने किया भाजपा प्रवेश ……
पूर्व जनपद सदस्य रूपेंद्र वर्मा,जितेंद्र शर्मा,पूर्व सरपंच रूही सुरेश सिंगौर,रूही सरपंच भारती जांगड़े,ताराचंद वर्मा,कृष्णा वर्मा,अरविंद ठाकुर,लवकुश चंद्राकर,सुनीता वर्मा,पूर्व सरपंच ईश्वरी सिंगौर,रवि साहू,भीषम धींवर, शोभाराम ठाकुर, शंकर वर्मा,नवीन साहू,रूपेश यादव,फैजान कुरैशी, गुलशन यादव,द्वारिका कौशिक,परमात्मा जांगड़े,दिनेश सिंगौर, रितिक सिंगौर,रोशन जांगड़े,सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *