सड़क पर कब्ज़ा कर रहे हैं व्यापारी,प्रशासन व पंचायत नहीं कर रही हैं कोई कार्रवाई,राहगीर अक्सर होते हैं परेशान



रानितराई। सड़क पर वाहन और फुटपात से राहगीर सुरक्षित यात्रा कर सकें इसका जिक्र यातायात में किया गया है। इसके बाद इस मंशा पर रानीतराई मे मुख्य मार्ग पर अतिक्रमणकारी पानी फेर रहे हैं तो जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।रानीतराई मे सड़क पर अतिक्रमण का बोलबाला है। इसके चलते सड़क मार्ग की यात्रा परेशानी का सबब बनी हुई है।ग्राम पंचायत और प्रशासन के द्वारा समस्या पर निगाह न टिकाने से लोगों में आक्रोश भरा हुआ है।
रानीतराई के महाजन चौक से औसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या विकराल हो चुकी है। सड़क के किनारों पर ठेले, दुकान वाले कब्जा जमा रखे हैं। रही सही कसर बाजार में चार पहिया व दोपहिया वाहनों से आने वाले लोग पूरी कर दे रहे हैं। वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहनों तथा पैदल चलने वालों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। सबसे खराब स्थिति तो साप्ताहिक बाजार के दिन होती है।व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण कर राहगीरों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। मुख्य मार्ग सहित कई अंदर के गलियों मे भी व्यापारियों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसमें व्यापारी अपना सामान मुख्य मार्ग पर रखकर व्यवसाय कर रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग के किनारे लोहे के छड़, सीट, गिट्टी, सहित आदि रखकर सड़क अवरूद्घ किया जा रहा है बावजूद पंचायत कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है।
लोगों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से स्कूली बच्चे व ग्रामीण क्षेत्रों से आए राहगीर हादसों का शिकार हो सकते हैं। हैरत की बात है कि मुख्य मार्ग में लगातार सामान रखकर कब्जा किया जा रहा मगर पंचायत के किसी भी प्रतिनिधि ने इस दिशा में आवाज नहीं उठाई है। व्यापारियों द्वारा रखे गए सामान दिन में तो नजर आता है मगर रात्रि में वाहनों के प्रकाश से आंख चौधियां जाती है जिससे निर्माण सामग्री नजर नहीं आती और लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
तिरंगा चौक से खपरी जाने वाले मार्ग मे तों पारधी पारा मे लोगो के द्वारा रेत सहित अन्य सामान रास्ते मे रखने से कई राहगीर रेत मे फीसल कर गिर रहे हैं और चोटिल हो जा रहे हैं। वही वीरनारायण चौक जो की रानीतराई की मुख्य चौराहा हैं जँहा सड़क पर फल व्यापारियों सहित अन्य व्यापारियों के द्वारा कब्ज़ा कर इस चौक की सूरत ही बिगाड़ दिये हैं इस चौक मे लोग अपने जान को हथेली मे लेकर चलते हैं। सड़को पर वाहन खड़ा कर देते हैं जो की राहगीरों के लिए जंजाल बन जाता हैं।
निर्मल जैन, सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई —-
ने कहाँ की सड़क किनारे व्यापारियों के द्वारा कब्जा तों किया गया इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियो को दिया जायेगा जिसके बाद अधिकारियो के आदेश के अनुसार अतिक्रमणकारियो पर अवश्य कार्रवाई किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *