सरकार बदल गई लेकिन अभी तक सेलुद नहर का पुल निर्माण कार्य नही हुआ पूरा

ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों को दुर्घटना व आवागमन में हो रही है असुविधा

पाटन। ठेकेदार के द्वारा कार्य शुरु किये डेढ वर्ष के लगभग होने वाला है। फेकारी व सेलुद पुल का निर्माण कार्य शुरु किए हुए लेकिन निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार द्वारा धीमी गति से कार्य करने के कारण आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी तो हो रही लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है कही पर भी कार्य होने का संकेतक बोर्ड नहीं लगा है न ही कोई भी सुरक्षा के उपाय किये जाने के कारण इस पुल के कार्य की शुरूआत से लेकर अब तक लोग छोटे बड़े दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे है ।

सेलुद नहर पर पुल के धीमे निर्माण कार्य के कारण बोहारडीह व सेलुद भाठापारा के निवासियों को भी आवागमन करने में परेशानी हो रही है ।तर्रा हेड से सेलुद पुल तक लोगों को आवागमन में सुविधा हो करके सरकार द्वारा लाखो रुपये खर्च कर नहर के पार पर आवागमन के लिए सीमेन्टी करण किया गया है ।यह बोहारडीह निवासियों की बहुत पुरानी मांग थी लेकिन जब से यह नहर पार सीमेन्टीकरण हुआ तब से ही सेलुद नहर पार पर पुल निर्माण का कार्य चालु हो गया । ठेकेदार की लापरवाही के कारण इन गाँव के निवासियों को अपनी मांग पुरी होने के बाद भी अपुर्ण होने से आवागमन में परेशानी का सबब बना हुआ है ।।ग्रामीणों ने शीघ्र ही नहर पुल निर्माण करने की मांग किया है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो और दुर्घटना से भी बच सकें ।

कुछ दिनो पहले रात में कार चालक पुराने पुल व नये पुल के बीच सीधे नहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । नव निर्माणाधीन पुल और पुराने पुल के बीच जो जगह बची है उसमें तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुल पर संकेतक व सुरक्षा के उचित उपयोग नहीं हो पाने के कारण जामगाँव आर के तरफ से आ रही कार क्रंमाक CG07 BS 9363 सड़क की चौडाई पुरी होने के हिसाब से कार चलाते हुए सीधे दोनों पुल के गेप में घुस गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *