देवांगनजनों की उद्यमिता और व्यापार कुशलता के कारण अंचल में इनकी पहचान है-भूपेश बघेल

पाटन। नगर देवांगन समाज द्वारा परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला परमेश्वरी महोत्सव संपन्न हुआ। यह 40 वां आयोजन था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की पाटन के देवांगन जनों की उद्यमिता,और व्यापार कुशलता के कारण अंचल में इनकी पहचान है, पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी व्यापार में सक्रिय है। पाटन देवांगन समाज के नए भवन का लोकार्पण मेरे कार्यकाल में ही हुआ है। उन्होंने देवांगन जनों द्वारा किए गए सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार माना। कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम ने बताया की पाटन के सामाजिक बंधुओं और हमारे पूर्व मुख्यमंत्री का संबंध बहुत पुराना है। कार्यक्रम को देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने भी संबोधित किया। भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन एवं पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा भी अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि के रूप में संजय बघेल ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 20 लाख रुपए की घोषणा सांसद के ओर से की। सर्वप्रथम मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना करके शोभायात्रा निकाली गई इसमें साड़ी पहन कर सिर पर कलश रखकर महिलाओं और साथ ही युवाओं और पुरुषों ने नगर भ्रमण किया गाजे बाजे के बीच और आतिशबाजी के बीच कार एवं बाइक की भव्य रैली हर्ष भाले के नेतृत्व मेंयुवाओं द्वारा निकाली गई। अतिथियों के मंचासीन होने के पश्चात स्वर्गीय सेठ सखाराम सम्मान कटगी शिवरीनारायण के युवा जज सिद्धार्थ देवांगन एवं महासमुंद के आई ई एस में यूं पी एस सी से ताजा चयनित हुए सत्यम देवांगन मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत हुए यह सम्मान समाज के संरक्षक हेमंत देवांगन द्वारा प्रायोजित था। प्रतिभा सम्मान के ही तहत स्थानीय प्रतिभाओं को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बलदाऊ भाले उपाध्यक्ष अनिल भाले राज देवांगन ललित देवांगन विनोद देवांगन कमल नारायण देवांगन भागेश देवांगन युवा अध्यक्ष छोटेलाल तारे और उनके साथी केवल चंद्र देवांगन कौशल देवांगन प्रमोद देवांगन सालिक देवांगन बलराम देवांगन के साथ-साथ महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवांगन और उनके सहयोगी श्रीमती सेवती श्रीमती पूर्णिमा श्रीमती जानकी श्रीमती कुंती श्रीमती सुप्रिया एवं नगर के समस्त पार्षद गण एवं संरक्षकों का विशेष का विशेष योगदान रहा। योगेश भाले कैलाश देवांगन मोहन देवांगन मनीष देवांगन श्रीमती प्रेमलता देवांगन राज देवांगन शत्रुघ्न देवांगन छवी श्याम देवांगन अनिल भाले सुरेंद्र देवांगन नीरज देवांगन होरीलाल देवांगन शेषनारायण भाले गोवर्धन देवांगन तीर्थ देवांगन इत्यादि ने विशेष सहयोग करके कार्यक्रम को सफल बनाया ।समूचे कार्यक्रम का मंच संचालन हेमंत देवांगन राकेश देवांगन विनोद देवांगन ने किया आभार प्रदर्शन गोपाल देवांगन ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *