कुम्हारी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा प्रभु श्रीराम लला जी के दर्शन हेतु आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है । 28 फरवरी को पाटन विधानसभा कुम्हारी मंडल से भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में राम भक्तों का दूसरा जत्था दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ, जिसमें कुम्हारी मंडल से कुल 15 लोगों को अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम लला जी के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है

। मंडल अध्यक्ष कुम्हारी राजू निषाद ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या धाम यात्रा में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विश्वविद्यालय कुम्हारी रामाधार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा, सांसद प्रतिनिधि शासकीय विद्यालय राम कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश शुक्ला, राजेश सिन्हा, गिरीश सोनी, आशीष शुक्ला, प्रणव श्रीवास्तव, गोविंद बघेल, दीपक बैस, सौरभ पांडेय, शुभम पाण्डेय, मोहित पटेल, महेंद्र वर्मा, कौशल सिंह(गोलू) आदि लोगों का जत्था दुर्ग स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन पर सवार हुआ । दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के साथ विधायकगण ललित चंद्राकार, डोमन लाल कोरसेवाड़ा, एवं भिलाई जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू की गरिमामय उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर कुम्हारी स्टेशन में अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन के स्वागत के लिए मंडल अध्यक्ष कुम्हारी राजू निषाद, उपाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी, भाजपा नेता मनीष पाॅल एवं बंशी जगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।-
