कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर सांसद विजय बघेल से व्यापारी संघ ने की भेंट

कुम्हारी । कुम्हारी नगर स्थित टोल प्लाजा को समाप्त करने की मांग वर्षों से की जा रही है । इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने समय समय पर आवाज भी उठाए, किन्तु इसका समाधान आज पर्यन्त नहीं हो पाया है । व्यापारी संघ द्वारा इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर विश्व हिंदू परिषद के दुर्ग जिला अध्यक्ष अमरचंद सुराणा, राजेंद्र सिंह चौहान विश्व हिंदू परिषद के दुर्ग नगर अध्यक्ष, ज्ञान चंद पाटनी, संजीव मिश्रा, अनुराग गुप्ता एवं विशाल राठौड़ छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के दुर्ग जिला इकाई के चैम्बर उपध्याक्ष, कुम्हारी व्यापारी वर्ग से अनुज शुक्ला, भूपेन्द्र जैन, सीता राम सहित भारी संख्या मे व्यापारियों ने सांसद विजय बघेल के भिलाई स्थित निवास पहुंचकर मुलाक़ात की सांसद विजय बघेल ने बताया कि इस सम्बंध में कार्यवाही चालू है साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी नाका हटेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *