पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा के सरपंच मनीष पटेल के ऊपर ग्रामीणों ने रानितराई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। सरपंच द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गाँव मे अवैध मुरुम खनन किये जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी पाटन को ज्ञापन सौप कर जांच करने की मांग किया था।
ग्रामीणों द्वारा सरपंच के खिलाफ जांच मुरुम खनन करवाये जाने की शिकायत के बाद कम्प्युटर ऑपरेटर हीरा यादव के रामसहाय साहू, भोजेन्द्र साहू को फोन करके ग्राम पंचायत भवन तेलीगुण्डरा में बुलाया गया। पंचायत में लिपिक के व्दारा नोटिस तामिल कराया गया। तभी करीबन 03: 30 बजे ग्राम सरपंच मनीष पटेल ने ग्रामीणों को मेरे खिलाफ शिकायत किये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा। गाली देने से मना करने पर सरपंच के द्वारा जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत के बाद रानितराई थाने में सरपंच के खिलाफ भादवि की धारा 294,506 के तहत अपराध पंजीबद्घ किया गया है।
गौरतलब हो कि सरपंच मनीष पटेल के ऊपर ग्रामीणों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुये गाँव के समतल भूमि को बिना पंचायत प्रस्ताव के अपने स्वयं के लाभ के लिए अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करवाने। गांव के डबरी व खनती तालाब, बड़े बांधा, गेंहू बांध को अवैध रूप से खोद कर मुरुम बेचने,गाँव के घास जमीन को अवैध रूप से दो एकड़ भूमि को कब्जा करके मकान और खलिहान बनाने के साथ -साथ पंचायत के द्वारा गाँव के विकाश हेतु किए गए निर्माण कार्यों में भी व्यापक रूप से अनियमितता और भ्रस्टाचार किये जाने शासन के पैसे का लगातार दुरुपयोग एवं बिना पंचायत प्रस्ताव के अपने मर्जी से शासन के गाइडलाइन के विपरीत जाकर सब कार्यों को अपने निजी लाभ लेने का आरोप लगा कर शिकायत किया था एवं जांच कर उन्हें धारा 40 के तहत बर्खास्त किये जाने की मांग रामसाय साहू,चित्रसेन साहू, भोजेन्द्र साहू एवं अन्य ने किया था।
तेलीगुंडरा सरपंच के खिलाफ कार्यवाही करने एसडीएम को सौपा ज्ञापन…शिकायतकर्ता को सरपंच ने दिया धमकी…रानीतराई थाना में सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज
