व्हाइट हाउस पहाड़ी मैना चौक में बने गति अवरोधक में रोज दुर्घटना हो रही -विजय झा

रायपुर- राजधानी स्थित व्हाइट हाउस नगर निगम पहाड़ी मैना चौक से बिजली ऑफिस मडिया माता चौक के बीच में दोनों साइड बड़ा गति अवरोधक बना दिया गया है‌। इस गति अवरोधक में संकेत न लगाने के कारण रात में अनेक दो पहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है वहीं पर सामने नगर निगम गार्डन को किराए से देकर लाखों रुपए अवैध कमाई कर रहा है। तो दूसरी ओर रोड में सफेद संकेतक न लगने से दुर्घटनाएं घटित हो रही है। श्री झा ने आयुक्त नगर निगम से मांग की है कि उनके नाक के नीचे बनाए गए गति अवरोधक में सफेद संकेतक लगाए जावे, ताकि रात्रि में लोग देख सके व घटित हो रहे दुर्घटनाओं से सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *