बी.आर. सी. पाटन में ब्लाक स्तरीय समझ के साथ स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

पाटन विकासखंड के 57 संकुल केंद्र से समझ के साथ राइटिंग – रीडिंग प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए गए छात्र-छात्राओं के लिए रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सभी संकुल के छात्र-छात्राओं में प्राथमिक शाला के लिए हिंदी रीडिंग एवं पूर्व माध्यमिक शाला के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी समझ के साथ रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें सेजेस पाटन के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई । सेजेस पाटन के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें अंग्रेजी रीडिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा श्रुति ठाकुर ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान खुशबू चंद्राकर ने हासिल किया । प्राचार्या वेलेंटीना मसीह व प्रधानाध्यापक अंजू राय द्वारा विजेता बच्चों सहित मार्गदर्शक श्रुति सोलंकी (अंग्रेजी शिक्षिका)को शुभकामनाएं दिया गया तथा डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए खूब मेहनत करने के प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *