देवरीबंगला/ देवांगन समाज सच्चा सनातनी तथा हिंदूवादी समाज है। देवांगन मेहनती तथा सच्चे दिल के इंसान हैं। समाज के बिना कभी देश नहीं चलता। देवांगन समाज कभी धर्मांतरण नहीं करता। समाज की इष्ट देवी माता परमेश्वरी है। देवी बंगाल के गायत्री मंदिर चौक पर जिला स्तरीय परमेश्वरी जयंती समारोह में सांसद मोहन मंडावी ने उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह समाज सभी मानव जाति की इज्जत को ढकने का कार्य करता है। यही लोग कपड़ा बनाने का काम करते हैं। यह समाज कभी हार नहीं मानता। जैसा सोचते हैं वैसा ही करते हैं। देवांगन समाज ने आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कई मुकाम तय किए हैं। व्यक्ति जैसा कर्म करेगा वैसा ही फल पाएगा इसलिए अच्छे कर्म कीजिए। समाज के लोग मांसाहारी भोजन तथा नशा का त्याग करें। समाज को धर्मांतरण से बचाए :- पूर्व विधायक तथा देवानंद समाज के आधार स्तंभ डॉ बालमुकुंद देवानंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा है। जिससे समाज को बचाना है। हम जिस हिंदू समाज में जन्म लिए हैं। उसे स्वीकार करना चाहिए। सनातन धर्म तथा हिंदू धर्म को आगे बढ़ाना है। प्रदेश की सरकार इसके लिए कानून बनाने जा रही है। जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष किरदार देवांगन की मांग पर सांसद ने ब्लॉक देवांगन समाज भवन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। जयंती समारोह में पूर्व विधायक राजेंद्र राय, अभिषेक शुक्ला, चंद्रहास देवांगन, देवेंद्र जायसवाल, प्रमोद जैन, पोषण बनपेला, किशोरी साहू, भुवनेश्वरी ठाकुर, राधेश्याम देवांगन, वेदलाल देवांगन, लता देवांगन, गौरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थी।
जयंती समारोह :- देवांगन समाज ने जिला स्तरीय परमेश्वरी जयंती मनाई जिसके आंगन में देवताओं का वास होता है वही देवांगन है :- मोहन मंडावी
