सिक्सलेन सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही स्कूली बच्चों एवं रहवासियों के लिये बनी मुसीबत



पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद में भारत माला परियोजना के तहत् सिक्सलेन का निर्माण एजेंसी SMSL-MBPL JV DURG द्वारा किया जा रहा हैं। सड़क निर्माण के दौरान एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा संबंधी कोई मापदण्ड उपयोग नही किया जा रहा है। ग्राम सेलूद में जिस स्थान पर सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क के पास में एक तरफ  स्वामी आत्मानंद स्कुल एवं दूसरी ओर शास. कन्या शाला संचालित हो रहा है साथ ही सेलूद के वार्ड 2 की बस्ती भी लगा हुआ है। सडक निर्माण प्रगति पर है। एजेंसी द्वारा नियमित रूप से पानी का छिड़काव नही किया जाता जिसके कारण दिनभर धूल का गुबार उड़ते रहता है। जिसके कारण  बच्चों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। आस-पास के घरों एवं दुकानों में धूल बैठ जाता है। बड़ी संख्या में हाइवा ट्रक चलते रहता है। धूल के गुबार के कारण दिखाई नही पड़ता कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी से निजात दिलाने सेलूद सरपंच खेमिन खेमलाल साहू ने गुरुवार को निर्माण एजेंसी के ऊपर कार्यवाही किये जाने एवं ग्रामीणों को हो रही असुविधा से निजात दिलाने की  मांग को लेकर एसडीएम पाटन के नाम ज्ञापन दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *