रानीतराई । करेला रावनगुड़ा माइनर लाइनिंग कार्य में ठेकेदार की मनमानी । काट डाले कई संरक्षित पेड़ l करेला से रावनगुड़ा नहर में अभी ठेकेदार द्वारा लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है । उपरोक्त कार्य में लगे ठेकेदार द्वारा खेत के मेड में लगे कई बहुमूल्य वृक्षों को जेसीबी उखाड़कर फेंक दिया एवं काट दिया है । बबूल, बेर के साथ ही प्रतिबंधित अर्जुन , पलाश, सेमल , मौहा जैसे वृक्षों का सफाया कर दिया गया है । ठेकेदार का मन इससे भी नही भरा तो खेत की फसल गेंहू, सरसों में भी मिट्टी डालकर पाट दिया गया है जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा है । प्रभावित किसान कलेक्टर से इसकी शिकायत करने वाले हैं ।


