सिक्स लेन सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण सेलूद की आधी आबादी को जूझना पड़ रहा है पेयजल संकट से

पाटन। विकास खण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत में भारत माला प्रोजेक्ट में सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण दो दिनों से सेलूद की आधी आबादी को भारी पेयजल संकट से गुजरना पड़ रहा है।

गौरतलब हो कि सेलूद स्कूल मैदान के पास से सिक्सलेन सड़क गुजर रही है। सड़क निर्माण की जद में सोमवार को पेयजल पाइप लाइन छतिग्रस्त हो गया है। जबकि ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने वालों को उक्त जगह से पेयजल पाइप लाइन गुजरने की बात बताई गई थी। लेकिन निर्माण कार्य मे लगे कर्मचारियों के द्वारा अनदेखा किये जाने के कारण गाँव के आधी आबादी को पेयजल एवं निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने बतलाया कि ग्रामीणों को सिक्सलेन सड़क की जद में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दो दिनों से एसडीएम पाटन को दी दी गई है लेकिन ग्रामीणों की समस्या जस की तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *