उतई नगर के ऋषि साहू को मिला छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना मे बड़ी जिम्मेदारी

उतई ।जल जंगल जमीन और छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ीया लोगों के लिए निरन्तर काम कर रहे छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना मे उतई नगर के युवा ऋषि साहू को बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा दुरुग जिला और दुरुग ग्रामीण के अध्यक्ष बनाया गया जिसमें अब गांव गांव जाकर संगठन विस्तार में तेजी लाएंगे अभी हाल मे ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मध्य भारत के फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव जंगल की कटाई अवैध रूप से करवा रहे हैं, छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन को सरकार लूटने का प्रयास कर रही है, जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टि लगातार आंदोलन कर रही है। उसके लिए अभी रायपुर मे बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन का आयोजन रखा जायेगा, जिनमे प्रदेश भर से छत्तीसगढ़ीया प्रकृति प्रेमी होंगे शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *