गांव चलो अभियान के तहत भनसूली में जनसंपर्क

पाटन। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग में दिलीप साहू जिला संयोजक गांव चलो अभियान के नेतृत्व में प्रत्येक गावों में प्रदेश द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार बूथ बैठक कर करणी बिंदुओ पर चर्चा एवम् जनसंपर्क गांव भ्रमण कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई दस वर्षो की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा चलाई जा रही है। इसी तारतम्य में पाटन मध्य मंडल के ग्राम भनसूली के में प्रवासी कार्यकर्ता दिलीप साहू ने बूथ बैठक लेकर ग्राम संपर्क किया। इस कार्यक्रम मे शक्तिकेंद्र प्रभारी दामोदर चक्रधारी गेंद लाल डहरिया रोमलाल साहू गोपाल साहू, नीलमणि साहू सहित भाजपा कार्यकर्त्ता गण उपाथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *