मानिकपुरी पनिका समाज का वार्षिक अधिवेशन एवं मिलन समारोह कल पाटन में


पाटन। मानिकपुरी पनिका समाज पाटन द्वारा वार्षिक सम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 18/2/2024, दिन – रविवार को नवीन कबीर भवन पाटन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. एवं विधायक पाटन,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,विशेष अतिथि भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, रूपेन्द्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर, श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,श्रीमती चितरेखा मानिकपुरी अध्यक्ष महिला संगठन पाटन, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन होंगे। उक्त जानकारी पनिका समाज के तहसील अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *