महाविद्यालय में बसंत पंचमी एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन

उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर के वार्षिक सांस्कृतिक साहित्यिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु बसंत पंचमी के दिन वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स दिवस एवं युवा दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कारों एवं प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया साथ ही सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले महाविद्यालय के कला,वाणिज्य, एवं विज्ञान संकायों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ-साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साह के साथ प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के कोर्स करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को उन्होंने बधाइयां दी और पुरस्कार प्राप्त न कर सकने वाले विद्यार्थियों को अगली बार के लिए कड़ी मेहनत का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं रेड रिबन क्लब के नोडल डॉ अंबरीश त्रिपाठी ने सत्र में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कल्याणी एवं सुश्री वर्षा वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्री एन एस इक्का ने किया। कार्यक्रम में डॉ संगीता मैहुरिया, प्रोफेसर विकास कुमार टांडेकर, सुश्री जागृति चंद्राकर एवं श्री मुकेश सिंहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *