अगर अनजान नंबर से आ रहा है वीडियो कॉल तो सावधान, आप भी हो सकते हैं गंदी हरकत के शिकार


Blackmailing Gang। सेक्सटॉर्शन के शिकार बच्चों से लेकर रिटायर्ड सीनियर सिटीजन भी हो रहे हैं। यह ट्रेंड इंदौर, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान के भरतपुर का गैंग वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग का रैकेट चला रहा है। इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच के पास आने वाली हर शिकायत सेक्सटॉर्शन गैंग से संबंधित होती है।
इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन कर रही है। राजस्थान के भरतपुर से लगातार गैंग वीडियो कॉल कर लोगों को निशाना बनाता है। इसके अलावा मेवात की भी एक गैंग है जो इस तरह के कामों में शामिल है।
अगर आपके पास किसी अनजान मोबाइल नम्बर से व्हाट्सएप में मैसेज या कॉल आता है तो सावधानी के बात करें या मेसेज करें। इस तरह के नम्बर से आपको वीडियो कॉल पर के एजॉय करोगे क्या करके पूछा जाता है। अगर आपके द्वारा फ्रंट कैमरा ऑन करने वीडियो कॉल रिसीव कर लिया जाता है तो आप किसी बड़े षडयंत्र के शिकार हो सकते है।
अगर आपके पास भी किसी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल को रिसीव करते ही दूसरी तरफ़ से अश्लील वीडियो शुरू हो जाता है और फ़ोन रिसीव करने वाले इस षड्यंत्र का शिकार हो जाते हैं।
अनजान वीडियो कॉल रिसीव ना करें
क्राइम ब्रांच ने एडवाइज़री जारी की है। इसमें कहा गया है कि अनजान वीडियो कॉल रिसीव करने से बचना चाहिए। वीडियो कॉल आने पर अगर रिसीव करना ही है तो फ़्रंट कैमरा ऑफ कर कॉल रिसीव करें।किसी भी अनजान कॉल से अलर्ट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *