उतई ।छ ग शासन द्वारा जनहित में संचानालय आयुष छ ग के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रदर्शन एवम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 01/02/24से 05/02/24 तक ग्राम महकाकला
एवम में दिनांक 07/02/24से 11/2/24 तक ग्राम करसा में शिविर संपन्न हुआ। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रधान पाठक शिक्षक शिक्षिकाओं एवम ग्रामीण जनों पूरे उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया। ग्राम महकाकला में 380 लोग एवं ग्राम करसा में 189 लोग शिविर में भाग लिए।
इस दौरान योग प्रशिक्षक रामवतार चंद्राकर ने ग्रामीणों को आसन प्राणायाम और व्यायाम की विस्तार से जानकारी दी योग करने वाले व्यक्ति अंकुरित अनाज और जूस का सेवन करे तो वह और भी स्वस्थ जीवन एवम दीर्घायु होगा। योग शिविर के आयोजक आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पहंडोर के डा के आर ठाकुर द्वारा योग का महत्व और ऋतु अनुसार आहार विहार की जानकारी दी इस अवसर पर आरोग्य मन्दिर के कर्मचारी गजानन सिन्हा गजाधर वर्मा एवम ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।
महकाकला एवं करसा में आयोजित योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर में 568 लोग हुए शामिल
