अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित किया गया-दो सत्र में यज्ञ हो रहा है-संतान प्राप्ति करने हेतु प्रसाद वितरित हुआ

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित श्री दिव्य रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन अरणी मंथन के माध्यम से घर्षण शक्ति द्वारा अग्नि देव का प्रांगट्य किया गया। तत्पश्चात यज्ञाचार्य पं राजेंद्र प्रसाद तिवारी थान खमरिया वाले तथा उप आचार्य पं लाल जी त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यज्ञ में 17 आचार्यों के द्वारा मंत्रोचार कर हवन कुंड में आहुति, अग्नि देव के पूजन, उपरांत प्रारंभ किया गया।

मंदिर समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि महामाया मंदिर न्यास समिति के सदस्य छत्तीसगढ़ विशेष कर रायपुर नगर के नागरिकों के प्रतिनिधि स्वरूप यज्ञ में आहुति डाल रहे हैं। समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा, मंदिर व्यवस्थापक दुर्गा प्रसाद पांडे, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य ललित तिवारी, शेखर दुबे, कृपाराम यदु, महेंद्र पांडे, उपेंद्र शुक्ला, सत्यनारायण अग्रवाल, कुंजलाल यादव, सूरज फूटान, मंदिर आचार्य श्रीकांत पांडे, मनोज शुक्ला आदि के द्वारा मंदिर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह भव्य आयोजन जनकल्याणार्थ किया जा रहा है। प्रतिदिन दो सत्र में प्रातः 8 से 12:30 तथा संध्या 3 से 6:30 तक यज्ञ हो रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्यफल प्राप्त कर रहे हैं। उप आचार्य श्री लाल त्रिपाठी हवन यज्ञ में आहुति डलवा रहे हैं। यज्ञ आचार्य ने संतान प्राप्ति की कामना करने वालों को संध्या 6 बजे यज्ञ मंडप में विशेष प्रसाद वितरित किया। जिसे अपने घर न ले जाकर मंदिर परिसर में ही ग्रहण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *