किसानों ने खेती से जुड़ी समस्या का पाया तुरंत निदान

राजनादगांव. जिला के डोंगरगढ़, मानपुर, डोंगरगांव और राजनांदगांव ब्लाक के अंतर्गत ग्राम के किसानों ने रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मल्टि-लोकेशन ऑडियो कॉन्फ्रेंस में जुड़े ।

जिसमे डॉक्टर अंजलि जी (SMS) कृषि विज्ञान केंद्र- सूरगी और रिलायंस फाउंडेशन से अर्जुन गोठी(विषय विशेषज्ञ) व मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) कान्फ्रेस में शामिल हुए।

कॉन्फ्रेंस में 42 किसान उपस्थित थे
इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर व ऑफिस में रह कर, किसानी संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
किसानों ने अभी के समय नर्सरी प्रबंधन, खाद का सही मात्रा, व इस समय सबसे अधिक परेशानी उनको खरपतवार नियंत्रण के समस्या के बारे में चर्चा किए।
जिसे देखते हुए डॉक्टर अंजलि ने नर्सरी बनाने की सही विधि, संतुलित खाद व खरपतवार नियंत्रण के बारे में चर्चा की और अर्जुन गोठी ने रोग व कीट के नियंत्रण के बारे में बताया साथ ही अनावश्यक रूप से खाद व कीटनाशक का प्रयोग न करे इसकी सलाह दी।डॉक्टर अंजलि ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने की सलाह दी और खैरा रोग के नियंत्रण के बारे में किसानों को सलाह दी

साथ ही मिथलेश साहू द्वारा पशु पालकों को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *