शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के बैनर तले धर्म नगरी कबीरधाम जिला के ग्राम पंचायत छपरी विकासखंड बोडला , जिला कबीरधाम में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र आदिवासी जनजाति समूह बैगा जनजाति के व्यक्तियों को संस्था के माध्यम से आज दिनांक 07/02/2024 दिन बुधवार को श्रीमती शारदा सुशील झरिया के सौजन्य से स्वर्गीय नैनवती देवी स्वर्गीय खोरबाहरा राम झरिया की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैगा जनजाति के 50 व्यक्तियों को दान दिया गया उक्त कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संजय मैथिल के द्वारा अतिथि उद्बोधन से हुआ प्रदेश महासचिव श्री विरेंद्र कुमार साहू के द्वारा संस्था के उद्देश्य की जानकारी दी गई संस्था के अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज, आशा साहु व्याख्याता ने संस्था के निरंतर कार्यों का उल्लेख किया

सहसचिव श्रीमती मिथिला जायसवाल शिक्षा की महत्व एवं समाज सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री संजय कुमार मैथिल एवं प्रदेश अध्यक्ष मीना भारद्वाज, प्रदेश महासचिव विरेन्द्र कुमार साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव भूपेंद्र कुमार साहू, सहसचिव मिथिला जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री श्री धरम दास बंजारे, मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष सुनीता जनार्दन, कार्यालय सचिव श्री महेश कुमार जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती उषा भट्ट, इस अवसर पर ग्राम छपरी के पूर्व सरपंच परमेश्वर मानिकपुरी, श्री नवल किशोर झरिया , श्रीमती विमला देवी झरिया, श्री नारायण झरिया, श्री अशोक कुमार साहू शिक्षक, सुशील कुमार साहू, श्री राजेश साहू व्याख्याता, कार्यक्रम की संचालन श्री महेश जायसवाल शिक्षक के द्वारा किया गया।एवं ग्राम पंचायत छपरी के प्रबुद्ध जनो की पावन उपस्थित रहा।
